प्लॉट विवाद के बाद अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला. उदयपुर: शहर के सवीना थाना क्षेत्र में प्लॉट विवाद के बाद अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया. सवीना थानाधिकारी दलपत सिंह का कहना था, विवादित प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में परिवाद दिया था.