Kanpur News: कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बेड़े में नए साल तक 300 ई-बसें शामिल करने की तैयारी है। इनसे शहर के 28 प्रस्तावित रूटों पर सेवा शुरू होगी और उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात व हमीरपुर के लिए अंतरजनपदीय बसें चलेंगी। मकड़ीखेड़ा, बिल्हौर और हाईवे सहित पांच स्थानों पर नए चार्जिंग सेंटर प्रस्तावित हैं। ई-बसें तिपहिया वाहनों का विकल्प बनेंगी और हर रूट पर 15 मिनट में उपलब्ध कराने की योजना.