भागलपुर के बूढ़ानाथ धाम में श्रावणी मेले से पहले बदहाल व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। श्रद्धालुओं ने सफाई, जलनिकासी और काशी-महाकाल की तर्ज पर कॉरिडोर विकास की मांग की है। गंगा तट पर स्थित अंग प्रदेश के आराध्य वृद्धेश्वर महादेव (बूढ़ानाथ धाम) करोड़ों शिवभक्तों की आस्था, साधना और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग की प्रतिष्ठा महर्षि वशिष्ठ ने की थी।