दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 55 मतदान केंद्रों पर कल सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम. मधुबनी: बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को मतदान कराया जाएगा. जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 55 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.