Viral Video: लिली और कैलेम जब भारत आए थे, तब उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों और रंग-बिरंगे रास्तों को एक्सप्लोर करने के लिए एक ऑटो-रिक्शा खरीदा. कहते हैं कि जब आप भारत आते हैं, तो यहां की यादें ही नहीं, बल्कि यहां की चीजें भी आपके दिल के बेहद करीब हो जाती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ ब्रिटेन के मशहूर ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर कपल लिली और कैलेम के साथ.