उमरिया के पाली थाना क्षेत्र में सूखा तिराहे के पास पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों का परिवहन करते ट्रक पकड़ा। वाहन से छह कार्टून पटाखे जब्त हुए। कुल मशरूका 3.40 लाख रुपये का है। मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।