नवादा में पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 की तैयारियां पूरी. 31 मतदान केंद्रों पर 17,578 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग. जानिए पूरी जानकारी. Nawada MLC Election : नवादा सदर. बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर नवादा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिले के निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.