गया जी के अमसोत गांव के लोग पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं. बारिश में कीचड़ से आवागमन मुश्किल, छात्र पढ़ाई से वंचित. समाधान कब? गया जी जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित अमसोत गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं. प्रखंड कार्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में लगभग 100 घर हैं, लेकिन अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है.