किसी के कदमों में बचपन की बेफिक्र चंचलता थी तो किसी के हौसले में उम्र के हर पड़ाव को चुनौती देने का अटूट दम। मौका था, रविवार को आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन का। यहां सात साल के बच्चों से लेकर 77 साल के ऊर्जावान बुजुर्गों तक 1500 से अधिक धावकों ने शिरकत कर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मैराथन एवं दूरी.