शतरंज और कैरम में प्रतिभागियों ने दिमागी कौशल दिखाया तो दौड़ में रफ्तार का प्रदर्शन किया। वहीं महिलाओं ने सज्जा प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा। मौका था, श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.) आगरा के वार्षिकोत्सव-2026 का। सोंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में रविवार को खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराई गईं। पांच से नौ वर्ष और 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए.