मझियाम गांव में मद्य निषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई की. 214 लीटर विदेशी और नेपाली शराब के साथ 2 तस्करों को पकड़ा गया. जानें पूरा मामला. दरभंगा: मद्य निषेध टीम ने सदर थाना क्षेत्र के मझियाम गांव में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से कुल 214.125 लीटर शराब बरामद की गई है.