जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों नेता छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए चल रहे आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने परिसर पहुंचे थे। तनाव बढ़ने के बाद संस्थान ने सुरक्षा कारणों से सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं।