झांसी। उपभोक्ता नए बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन इसलिए करते हैं, ताकि उनके घर रोशनी जल्द पहुंच जाएगी। लेकिन. लेकिन, जनपद में स्थिति बिल्कुल उलट है। नया मीटर लगाने और कनेक्शन देने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जीनस कंपनी के बीच अनुबंध है। दोनों के बीच तालमेल न होने का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। जीनस कंपनी को स्मार्ट मीटर लगाने का काम सौंपा गया है.