घर जाना हुआ महंगा...ट्रेनों में सीट नहीं, निजी बसों में किराया बढ़ाया. दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर सफर का खर्च भारी पड़ रहा है। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं निजी बसों के किराए भी बढ़ गए हैं। खासकर बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को त्योहार के आसपास सफर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे.