फरीदाबाद।दिवाली के दौरान ट्रेनों में विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की विशेष नजर है। त्योहार के दिनों में कई लोग पटाखे और बारूद से जुड़ा सामान लेकर सफर करते हैं, जो यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकता है। आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि न्यू टाउन, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी की जाएगी।