मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहू को असम की आत्मा, गौरव और पहचान बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और विरासत का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. असम के श्रीभूमि जिले में दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बिहू नृत्य दल के कलाकारों पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.