भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे महिला वनडे में धमाकेदार जीत दर्ज की है. वडोदरा में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से हरा दिया. हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारियां खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 328 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 207 रनों पर सिमट गई.