हरिद्वार में अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार हुईं. सुरेश राठौर की बेटी ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया. भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने उनके खिलाफ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई.