इटावा की काशीराम कॉलोनी में बक्से से 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला. पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में एक बंद कमरे के अंदर रखे बक्से से 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है. शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था, जिससे कमरे में तेज दुर्गंध फैल रही थी.