MP News: मध्य प्रदेश के देवास में 13 संदिग्ध मौतों के मामले पर सियासी घमासान मचा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला गरमा गया है. जहरीली शराब पीने के आरोपों के बीच कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.