बिहार सरकार के पीएचइडी मंत्री संजय सिंह रविवार को गया पहुंचे और विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. यहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया. इस दौरान लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, ठाकुर सुमन सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.