उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की समय सारणी में संशोधन किया है। हमसफर एक्सप्रेस अब नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी, जबकि प्रयागराज एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव हुआ है। प्रयागराज एक्सप्रेस का समय बदला, हमसफर नए साल से बदले समय में आनंद विहार से रोजाना चलेगी। प्रयागराज से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।